Post Name:

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026 – 1174 पद | MP High Court Assistant Grade-III Vacancy 2026

Date: 17/08/2026 | 8:07 PM

Short Detail:

High Court of Madhya Pradesh, Jabalpur ने Assistant Grade-III भर्ती 2026 के लिए भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1174 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17/08/2026 से 15/09/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Assistant Grade-III भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

High Court of Madhya Pradesh, Jabalpur

MP High Court Assistant Grade-III भर्ती 2026

Advt No.: 614/Exam/2026 (Dated 14/08/2026)

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
आवेदन शुरू17/08/2026 (12:00 PM)
आवेदन की अंतिम तिथि15/09/2026 (05:00 PM)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि15/09/2026 (05:00 PM)
फॉर्म सुधार तिथि19/09/2026 से 21/09/2026
एडमिट कार्ड जारीअभी उपलब्ध नहीं
परीक्षा तिथिअभी उपलब्ध नहीं

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
Unreserved (UR) व अन्य राज्य₹943.40/-
OBC / SC / ST / EWS (MP डोमिसाइल)₹743.40/-
दिव्यांग (PwD)₹743.40/-

नोट: आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

Assistant Grade-III Vacancy 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 01/01/2026

ParticularsDetails
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु (Male – UR, अन्य राज्य)40 वर्ष
अधिकतम आयु (Male – EWS, MP डोमिसाइल)40 वर्ष
अधिकतम आयु (Male/Female – SC/ST/OBC, MP डोमिसाइल)45 वर्ष
अधिकतम आयु (सरकारी/निगम/होम गार्ड कर्मचारी, MP डोमिसाइल)45 वर्ष
अधिकतम आयु (महिला व PwD उम्मीदवार, MP व अन्य राज्य)45 वर्ष
नोट:आरक्षित वर्ग को Assistant Grade-III भर्ती 2026 के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Age Relaxation

केटेगरीछूट का नियम
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)जो उम्मीदवार भूतपूर्व सैनिक हैं, उनकी सेना में बिताई गई अवधि उनकी उम्र में से माइनस कर दी जाएगी। इस तरह निकली उम्र, तय अधिकतम सीमा से 3 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
संविदा कर्मचारी (Contractual Employees)MP हाई कोर्ट या जिला अदालतों में इसी तरह के पद पर 5 साल या उससे ज्यादा समय से संविदा पर काम कर रहे उम्मीदवारों को उनकी सेवा के बराबर छूट दी जाएगी। यह छूट लेने पर भी उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं हो सकती।

MP High Court Assistant Grade-III Vacancy 2026

कुल पदो की संख्या: 1174

पद का नामURSCSTOBCEWSकुल
Assistant Grade-III3141531813251531174

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

  • जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसि भि Subject मे ग्रेजुएशन पूरी की है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • MAP-IT या MP सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी एजेंसी से जारी वैध CPCT स्कोरकार्ड होना जरूरी है।
  • MP सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान का एक साल का डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA/ADCA) भी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास B.E. (CS/IT), MCA, BCA, M.Sc (IT/CS), M.Tech (CS/IT) या B.Sc (IT/CS) जैसी डिग्री है, उन्हें यह डिप्लोमा अलग से करने की जरूरत नहीं। सिर्फ एक कंप्यूटर विषय पढ़ा चुके B.Sc या B.Com वालों को यह छूट नहीं मिलेगी।

Assistant Grade-III 2026: सैलरी डिटेल्स

पद का नामवेतनमान (6th Pay)पे मैट्रिक्स (7th Pay)
Assistant Grade-III₹5200 – ₹20200 + ग्रेड पे ₹1900/-₹19500 – ₹62000/-

सर्विस बॉन्ड

जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें ₹2,00,000 का बॉन्ड साइन करना पड़ेगा। इस बॉन्ड के तहत कम से कम 3 साल नौकरी में बने रहना जरूरी है। कोई उम्मीदवार बीच में नौकरी छोड़ता है या बॉन्ड की कोई शर्त तोड़ता है, तो पूरी रकम जब्त हो जाएगी।

WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Latest UpdateSarkari Result

MP High Court Assistant Grade-III 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती में उम्मीदवारों को दो चरण पार करने होंगे। पहले चरण में ऑनलाइन प्रीलिमिनरी एग्जाम होगा, और उसके बाद हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट लिया जाएगा।

चरण 1 – ऑनलाइन प्रीलिमिनरी एग्जाम

विवरणजानकारी
कुल अंक100
प्रश्न का प्रकारऑब्जेक्टिव (MCQ)
समय120 मिनट
स्किल टेस्ट के लिए चयन अनुपातहर पद के मुकाबले 1:3
प्रीलिमिनरी एग्जाम सिलेबस
विषयप्रश्नअंक
GK व GS (MP GK सहित)2020
गणित व रीजनिंग2020
हिंदी2020
अंग्रेज़ी2020
कंप्यूटर नॉलेज2020

चरण 2 – हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट

विवरणजानकारी
कुल अंक50
समय10 मिनट
टाइपिंग टास्कलगभग 350 शब्दों का हिंदी मैटर, रेमिंगटन गेल (यूनिकोड) लेआउट
निगेटिव मार्किंगहर गलत/छूटे शब्द पर 0.50 अंक, हर बैकस्पेस पर 0.10 अंक कटेंगे
स्किल टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
केटेगरीक्वालिफाइंग %
UR / OBC55% (27.5 अंक)
SC45% (22.5 अंक)
ST40% (20 अंक)
EWS49.5%

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स पास कर लेंगे, उन्हें स्किल टेस्ट में बैठने से पहले ₹743.40 का पोर्टल चार्ज अलग से भरना होगा।

MP High Court Assistant Grade-III 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

High Court of Madhya Pradesh की Assistant Grade-III भर्ती के लिए फॉर्म कब भरे जा सकते हैं?

फॉर्म भरने का काम 17/08/2026 से शुरू होगा और 15/09/2026 शाम 5 बजे तक चलेगा। जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में कोई गलती सुधारनी है, वे 19/09/2026 से 21/09/2026 के बीच एसा कर सकते हैं।

MP हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में उम्र को लेकर क्या शर्त है?

01/01/2026 तक उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। ज्यादातर पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी सीमा 40 साल रखी गई है, जबकि महिलाओं, SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को 45 साल तक की छूट है।

इस भर्ती में कुल कितने पद निकाले गए हैं?

High Court of Madhya Pradesh ने कुल 1174 पद निकाले हैं। इनमें से 87% पद पक्के हैं, और बाकी 13% पद कोर्ट के एक फैसले पर निर्भर हैं।

MP हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए फीस कितनी लगेगी?

जनरल केटेगरी और दूसरे राज्यों से आवेदन करने वालों को ₹943.40 देना होगा। मध्य प्रदेश के OBC, SC, ST, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फीस ₹743.40 है।

High Court of Madhya Pradesh की इस भर्ती के लिए क्या पड़ाई-लिखाई होनी चाहिए?

उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए, साथ ही CPCT का वैध स्कोरकार्ड और एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा भी जरूरी है। BCA, MCA जैसी डिग्री रखने वालों को यह डिप्लोमा अलग से करने की जरूरत नहीं है।

MP हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में चुनाव किस आधार पर होगा?

सबसे पहले 100 नंबर की एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेज़ी और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद बचे उम्मीदवारों की हिंदी टाइपिंग की स्किल टेस्ट के जरिए जांच होगी।

इस भर्ती की परीक्षा किस तारीख को होगी?

परीक्षा की तारीख को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी।

क्या High Court of Madhya Pradesh असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती में नौकरी के बाद कोई बॉन्ड भरना पड़ता है?

जी हां, चुने गए उम्मीदवारों को ₹2,00,000 का बॉन्ड भरना होगा। इस बॉन्ड के तहत कम से कम 3 साल नौकरी में रहना जरूरी है, वरना पूरी रकम जब्त हो जाएगी।

Help Your Friends 😊