Post Name:

RFCL इंजीनियर, ऑफिसर एवं मैनेजर भर्ती 2026 – ऑनलाइन फॉर्म | RFCL Engineer, Officer & Manager 2026

Date: 27/08/2026 | 3:54 PM

Short Detail:

Ramagundam Fertilizers and Chemicals Limited (RFCL) ने Engineer, Officer & Manager Recruitment 2026 के लिए भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26/08/2026 से 24/09/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। RFCL Engineer, Officer & Manager Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Ramagundam Fertilizers and Chemicals Limited (RFCL)

RFCL इंजीनियर, ऑफिसर एवं मैनेजर भर्ती 2026

Advt No.: Rectt/01/2026

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि26/08/2026
आवेदन शुरू26/08/2026 (08:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि24/09/2026 (17:00 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि24/09/2026 (17:00 बजे)
फॉर्म सुधार तिथिउपलब्ध नहीं
हार्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तिथि01/10/2026
हार्ड कॉपी (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए)08/10/2026
एडमिट कार्ड जारीजल्द सूचित किया जाएगा
परीक्षा/इंटरव्यू तिथिजल्द अपडेट होगा

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
General / OBC / EWS (E-5 और उससे ऊपर, CMO कैडर)₹1,000/-
General / OBC / EWS (E-1 से E-4 कैडर)₹700/-
SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिक / विभागीय कर्मचारीकोई शुल्क नहीं (पूर्ण छूट)

नोट: फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड से करना अनिवार्य है, बैंक चार्जेस अलग से लागू हो सकते हैं।

RFCL इंजीनियर, ऑफिसर एवं मैनेजर भर्ती 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 31/07/2026

ParticularsDetails
न्यूनतम आयुनिर्धारित नहीं
अधिकतम आयुपद अनुसार अलग-अलग (30 से 50 वर्ष)
अधिकतम सीमा (छूट सहित)56 वर्ष से अधिक किसी भी हालत में नहीं
नोट:आरक्षित वर्ग को RFCL Recruitment 2026 के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्र में छुट

केटेगरीछूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)3 वर्ष
PwBD (सामान्य वर्ग)10 वर्ष
PwBD (OBC-NCL)13 वर्ष
PwBD (SC/ST)15 वर्ष
जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल (01.01.1980 से 31.12.1989 के बीच जन्मे)5 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (ExSM)भारत सरकार के नियमानुसार

RFCL इंजीनियर, ऑफिसर एवं मैनेजर भर्ती 2026

कूल पदो की संख्या: 40

पद का नामग्रेडURSCSTOBC (NCL)EWSटोटल
Engineer (Chemical)E-1623112
Assistant Manager (Chemical)E-21124
Deputy Manager (Chemical)E-3112
Engineer (Mechanical)E-11113
Engineer (Electrical)E-11113
Officer (Materials)E-12114
Assistant Manager (Transportation)E-211
Officer (HR)E-111
Officer-SecretarialE-111
Additional CMO (Medical)E-411
Chief Medical Officer (CMO)E-511
Accounts OfficerE-1213
Assistant Manager (F&A)E-2112
Chief Manager (F&A)E-611
Engineer (IT)E-111
कुल योग22537340

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

सभी डिग्रियां रेगुलर फुल-टाइम मोड से पूरी होनी चाहिए और कम से कम 60% अंक होने चाहिए, मान्यता प्राप्त संस्थान से।

पदग्रेडअधिकतम आयुक्वालिफिकेशनन्यूनतम अनुभवप्राइवेट सेक्टर CTC
इंजीनियर (केमिकल)E-130 वर्षकेमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में B.E./B.Tech./B.Sc. (Engg.)1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (केमिकल)E-240 वर्षकेमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में B.E./B.Tech./B.Sc. (Engg.)3 वर्ष₹9.94 लाख/वर्ष
डिप्टी मैनेजर (केमिकल)E-340 वर्षकेमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में B.E./B.Tech./B.Sc. (Engg.)7 वर्ष₹12.42 लाख/वर्ष
इंजीनियर (मैकेनिकल)E-130 वर्षमैकेनिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में B.E./B.Tech./B.Sc. (Engg.)1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)E-130 वर्षइलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी में डिग्री1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
ऑफिसर (मैटेरियल्स)E-130 वर्षकोई भी इंजीनियरिंग डिग्री या मैटेरियल्स/सप्लाई चेन में 2-वर्षीय फुल-टाइम MBA/PGDM1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (ट्रांसपोर्टेशन)E-240 वर्षकोई भी इंजीनियरिंग डिग्री या मैटेरियल्स/सप्लाई चेन में 2-वर्षीय फुल-टाइम MBA/PGDM3 वर्ष₹9.94 लाख/वर्ष
ऑफिसर (HR)E-130 वर्षMBA या HR/IR में 2-वर्षीय PG डिप्लोमा (LLB होने पर अतिरिक्त लाभ)1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
ऑफिसर-सेक्रेटेरियलE-130 वर्षकिसी भी विषय में PG डिग्री; सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होने पर लाभ1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
एडिशनल CMO (मेडिकल)E-445 वर्षMBBS (MD/MS होने पर प्राथमिकता)11 वर्ष (इंटर्नशिप के बाद)₹14.91 लाख/वर्ष
चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO)E-545 वर्षMBBS (MD/MS होने पर प्राथमिकता)14 वर्ष (इंटर्नशिप के बाद)₹17.39 लाख/वर्ष
अकाउंट्स ऑफिसरE-130 वर्षCA या CMA, या Finance स्पेशलाइजेशन के साथ 2-वर्षीय फुल-टाइम MBA (डुअल/जनरल MBA मान्य नहीं)1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर (F&A)E-240 वर्षCA या CMA, या Finance स्पेशलाइजेशन के साथ 2-वर्षीय फुल-टाइम MBA (डुअल/जनरल MBA मान्य नहीं)3 वर्ष₹9.94 लाख/वर्ष
चीफ मैनेजर (F&A)E-650 वर्षCA या CMA, या Finance स्पेशलाइजेशन के साथ 2-वर्षीय फुल-टाइम MBA (डुअल/जनरल MBA मान्य नहीं)18 वर्ष₹19.88 लाख/वर्ष
इंजीनियर (IT)E-130 वर्षCS/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/IT में B.Tech./B.E./B.Sc. (Engg.) या MCA1 वर्ष₹7.45 लाख/वर्ष

एक्सपीरियंस कैसे काउंट होगा

  • Govt/PSU कैंडिडेट्स: कट-ऑफ डेट 31/07/2026 से पहले, E-1 पद के लिए कम से कम 1 वर्ष और E-2 व उससे ऊपर के लिए 2 वर्ष Next Below Scale में काम कर रहे होने चाहिए।
  • प्राइवेट सेक्टर कैंडिडेट्स: 31/07/2026 तक ऊपर टेबल में बताया गया न्यूनतम CTC मिलना जरूरी है।

RFCL Recruitment 2026: सैलरी डिटेल्स

ग्रेडपदपे स्केल (2017 IDA)अनुमानित CTC/वर्ष
E-1इंजीनियर (केमिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आईटी), ऑफिसर (मैटेरियल्स/एचआर/सेक्रेटेरियल/अकाउंट्स)₹40,000 – ₹1,40,000₹14.20 लाख
E-2असिस्टेंट मैनेजर (केमिकल/ट्रांसपोर्टेशन/F&A)₹50,000 – ₹1,60,000₹17.75 लाख
E-3डिप्टी मैनेजर (केमिकल)₹60,000 – ₹1,80,000₹21.30 लाख
E-4एडिशनल सीएमओ (मेडिकल)₹70,000 – ₹2,00,000₹24.85 लाख
E-5चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO)₹80,000 – ₹2,20,000₹28.40 लाख
E-6चीफ मैनेजर (F&A)₹90,000 – ₹2,40,000₹31.95 लाख

बेसिक पे के अलावा DA, HRA (35% बेसिक पे का, कंपनी क्वार्टर मिलने पर लागू नहीं), Earned Leave Encashment, मेडिकल सुविधा, CPF, ग्रेच्युटी, Group Personal Accident Insurance, DCPS पेंशन और Performance Related Pay मिलेगा। Additional CMO और CMO के लिए बेसिक पे पर अतिरिक्त 20% Non-Practicing Allowance (NPA) भी दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Latest UpdateSarkari Result

RFCL Engineer, Officer & Manager Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

सिलेक्शन कैसे होगा

  1. Application Scrutiny: HR टीम हर एप्लीकेशन और उसके साथ लगे डॉक्यूमेंट्स चेक करेगी; योग्य उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा।
  2. Computer-Based Test (अगर जरूरत पड़ी तो): अगर एप्लीकेशन बहुत ज्यादा आते हैं, तो RFCL Delhi-NCR या अन्य बड़े शहरों में CBT करवा सकता है, सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग के लिए। इस टेस्ट के लिए कोई TA/DA नहीं मिलेगा, और डिटेल्स सिर्फ तभी वेबसाइट पर आएंगी जब यह टेस्ट सच में होगा।
  3. Personal Interview: यही फाइनल सिलेक्शन का आधार है — क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 50% अंक लाने जरूरी हैं।

टाई होने पर मेरिट कैसे तय होगी

  • पहला नियम: जिस उम्मीदवार का क्वालिफाइंग डिग्री में प्रतिशत ज्यादा होगा, उसे ऊपर रखा जाएगा।
  • अभी भी टाई? जिसकी जन्मतिथि पहले की है (उम्र में बड़ा), उसे मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।

Interview के लिए Travel Allowance

कैडरक्या मिलेगा
E-5 और उससे ऊपर (CMO)एक इकोनॉमी क्लास फ्लाइट (राउंड ट्रिप), या AC-I/Executive Class ट्रेन किराया
E-1 से E-4घर से इंटरव्यू स्थान तक शॉर्टेस्ट रूट से AC-II क्लास का आना-जाना किराया

आवेदन कैसे करें

  1. ऑफिसियल वेबसाइट www.rfcl.co.in पर जाएं और 26/08/2026 (08:00 बजे) से 24/09/2026 (17:00 बजे) के बीच ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  2. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालें और सभी जरूरी सर्टिफिकेट (क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस, कैटेगरी/कास्ट प्रमाण पत्र, PwBD सर्टिफिकेट लागू हो तो) की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अटैच करें।
  3. सीलबंद लिफाफे पर “APPLICATION FOR THE POST OF [POST NAME] IN RFCL – 01/2026” लिखकर इस पते पर भेजें:
    Dy. General Manager (HR), Ramagundam Fertilizers and Chemicals Limited, Corporate Office, 4th Floor, Wing – A, Kribhco Bhawan, Sector-1, Noida, Uttar Pradesh – 201301
  4. यह हार्ड कॉपी 01/10/2026 तक पहुंचनी चाहिए (दूरस्थ क्षेत्रों जैसे नॉर्थ-ईस्ट राज्य, लद्दाख, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप से आवेदन करने वालों के लिए 08/10/2026 तक की छूट है)।

RFCL Engineer, Officer & Manager Recruitment 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

RFCL Recruitment 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026, शाम 5 बजे है। इसके बाद हार्ड कॉपी भी 1 अक्टूबर 2026 तक (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 8 अक्टूबर 2026 तक) Noida ऑफिस पहुंचानी जरूरी है।

RFCL में इस बार कितने पद निकले हैं?

कुल 40 पद निकले हैं, जो Chemical, Mechanical, Electrical, IT, Materials, Transportation, HR, Secretarial, Medical और Finance & Accounts जैसे 15 अलग-अलग विभागों में बंटे हुए हैं।

RFCL भर्ती 2026 के लिए उम्र सीमा क्या है?

उम्र सीमा पद के हिसाब से अलग है — E-1 पदों के लिए 30 वर्ष, E-2 और E-3 के लिए 40 वर्ष, मेडिकल पदों (E-4, E-5) के लिए 45 वर्ष, और E-6 पद के लिए 50 वर्ष। यह सभी उम्र 31 जुलाई 2026 के अनुसार गिनी जाएगी। छूट मिलाकर भी अधिकतम उम्र 56 वर्ष से ज्यादा नहीं हो सकती।

RFCL आवेदन के लिए कितनी फीस देनी होगी?

E-1 से E-4 पदों के लिए ₹700, और E-5 (CMO) व उससे ऊपर के लिए ₹1,000 फीस देनी होगी। SC, ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारियों को कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी।

RFCL में सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

सिलेक्शन मुख्य रूप से Personal Interview के आधार पर होगा, जिसमें कम से कम 50% अंक लाना जरूरी है। अगर बहुत ज्यादा आवेदन आते हैं तो शॉर्टलिस्टिंग के लिए Computer-Based Test भी हो सकता है।

RFCL में सैलरी कितनी मिलेगी?

सैलरी ग्रेड के हिसाब से अलग-अलग है — E-1 स्तर पर लगभग ₹14.20 लाख सालाना से शुरू होकर E-6 स्तर पर करीब ₹31.95 लाख सालाना तक जाती है। डॉक्टरों को बेसिक पे पर अतिरिक्त 20% Non-Practicing Allowance भी मिलता है।

RFCL में चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग कहां होगी?

40 में से 35 उम्मीदवारों की पोस्टिंग तेलंगाना के रामागुंडम प्लांट में होगी, बाकी 5 पद नोएडा स्थित Corporate Office में भरे जाएंगे।

क्या RFCL भर्ती में कोई फिजिकल टेस्ट देना होगा?

नहीं, इस भर्ती में हाइट, वजन या दौड़ जैसा कोई फिजिकल टेस्ट नहीं है। बस ज्वाइनिंग से पहले एक स्टैंडर्ड मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा।

Help Your Friends 😊