Post Name:

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट भर्ती 2027 | UPSC Combined Geo-Scientist CGSPE 2027

Date: 03/09/2026 | 3:55 PM

Short Detail:

Union Public Service Commission (UPSC) ने Combined Geo-Scientist Examination 2027 (Geologist, Geophysicist, Chemist, Assistant Geologist, Assistant Geophysicist, Assistant Chemist एवं Scientist ‘B’ पदों) के लिए भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02/09/2026 से 22/09/2026 (शाम 06:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Combined Geo-Scientist Examination 2027 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Union Public Service Commission (UPSC)

UPSC Combined Geo-Scientist Examination भर्ती 2027

Advt No.: Examination Notice No. 01/2027-GEOL

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
नोटिफिकेशन जारी तिथि02/09/2026
आवेदन शुरू02/09/2026
आवेदन की अंतिम तिथि22/09/2026 (शाम 06:00 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि22/09/2026 (शाम 06:00 बजे)
फॉर्म सुधार तिथिN/A
एडमिट कार्ड जारीउपलब्ध नहीं
प्रारंभिक परीक्षा (Stage-I) तिथि10/01/2027
मुख्य परीक्षा (Stage-II) तिथि19/06/2027 और 20/06/2027

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
General / OBC / EWS₹200/-
Female / SC / ST / PwBDनिःशुल्क (पूरी छूट)

नोट: आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

UPSC Combined Geo-Scientist Examination 2027 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 01/01/2027

ParticularsDetails
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु32 वर्ष
नोट:आरक्षित वर्ग को Combined Geo-Scientist Examination 2027 के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्र में छुट

वर्गआयु में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
PwBD (दिव्यांग)10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक5 वर्ष
विभागीय उम्मीदवार (GSI/CGWB)5 वर्ष
युद्ध में दिव्यांग हुए रक्षा कर्मी3 वर्ष

UPSC Combined Geo-Scientist Examination Vacancy 2027

कूल पदो की संख्या: 127

पद नामविभागग्रुपपद संख्याPwBD आरक्षित
जियोलॉजिस्टभारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)ग्रुप A291
जियोफिजिसिस्टGSIग्रुप A00
केमिस्टGSIग्रुप A71
असिस्टेंट जियोलॉजिस्टGSIग्रुप B342
असिस्टेंट जियोफिजिसिस्टGSIग्रुप B353
असिस्टेंट केमिस्टGSIग्रुप B61
साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी)केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB)ग्रुप A51
साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिकल)CGWBग्रुप A10
साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स)CGWBग्रुप A10
असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्टCGWBग्रुप B71
असिस्टेंट केमिस्टCGWBग्रुप B10
असिस्टेंट जियोफिजिसिस्टCGWBग्रुप B10

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

लागू पदआवश्यक योग्यता
जियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट जियोलॉजिस्टजियोलॉजिकल साइंस, जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, जियो-एक्सप्लोरेशन, मिनरल एक्सप्लोरेशन, इंजीनियरिंग जियोलॉजी, मरीन जियोलॉजी, अर्थ साइंस, पेट्रोलियम जियोसाइंसेज़ या जियोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री।
जियोफिजिसिस्ट, असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स)फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स, जियोफिजिक्स, एप्लाइड जियोफिजिक्स या मरीन जियोफिजिक्स में M.Sc.; अथवा एप्लाइड जियोफिजिक्स में M.Tech. या एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स में इंटीग्रेटेड M.Sc.।
केमिस्ट, असिस्टेंट केमिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिकल)केमिस्ट्री, एप्लाइड केमिस्ट्री या एनालिटिकल केमिस्ट्री में M.Sc. डिग्री।
साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी), असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्टजियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, मरीन जियोलॉजी या हाइड्रोजियोलॉजी में मास्टर डिग्री।

जियो-एक्सप्लोरेशन या एप्लाइड जियोलॉजी में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार जियोफिजिक्स स्ट्रीम या जियोलॉजी/हाइड्रोजियोलॉजी स्ट्रीम में से कोई एक चुन सकते हैं, लेकिन आवेदन के समय सिर्फ एक ही स्ट्रीम चुननी होगी। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते मेन एग्जाम का रिजल्ट आने के 10 दिन के अंदर पास होने का प्रमाण जमा करें।

WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

Important Links

अप्लाई ऑनलाइनक्लिक करें
नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंक्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Sarkari Result Hindi (Official)Sarkari Result Hindi

UPSC Combined Geo-Scientist Examination 2027: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

UPSC उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में करेगा, जिसका सारांश नीचे टेबल में दिया गया है, इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

चरणप्रकारअंक
Stage-I: प्रारंभिक परीक्षाऑब्जेक्टिव400
Stage-II: मुख्य परीक्षाडिस्क्रिप्टिव600
Stage-III: पर्सनैलिटी टेस्टइंटरव्यू200

Stage-I: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

स्ट्रीमपेपर-I (2 घंटे)पेपर-II (2 घंटे)कुल अंक
जियोलॉजी/हाइड्रोजियोलॉजी पदजनरल स्टडीज – 100जियोलॉजी/हाइड्रोजियोलॉजी – 300400
जियोफिजिक्स पदजनरल स्टडीज – 100जियोफिजिक्स – 300400
केमिस्ट्री पदजनरल स्टडीज – 100केमिस्ट्री – 300400
नियमविवरण
प्रश्न पत्र की भाषासिर्फ अंग्रेजी में
OMR भरने का तरीकासिर्फ काले बॉल पेन से
नेगेटिव मार्किंगहर गलत उत्तर पर 0.33 अंक कटेंगे, खाली छोड़ने पर कोई पेनल्टी नहीं
कैलकुलेटरइस्तेमाल की अनुमति नहीं

Stage-II: मुख्य परीक्षा पैटर्न

स्ट्रीमपेपर-I (200)पेपर-II (200)पेपर-III (200)
जियोलॉजिस्ट / असिस्टेंट जियोलॉजिस्टजियोलॉजीजियोलॉजीजियोलॉजी
जियोफिजिसिस्ट / असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट / साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स)जियोफिजिक्सजियोफिजिक्सजियोफिजिक्स
केमिस्ट / असिस्टेंट केमिस्ट / साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिकल)केमिस्ट्रीकेमिस्ट्रीकेमिस्ट्री
साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी) / असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्टजियोलॉजीजियोलॉजीहाइड्रोजियोलॉजी

हर पेपर 3 घंटे का होगा और सिर्फ अंग्रेजी में लिखना होगा। योग्य दृष्टिबाधित, लोकोमोटर दिव्यांग या सेरेब्रल पाल्सी उम्मीदवारों को स्क्राइब और प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। बैटरी से चलने वाले नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर की अनुमति है, और एक भी पेपर छूटने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।

Stage-III: पर्सनैलिटी टेस्ट

Stage-II के अंकों के आधार पर वैकेंसी से लगभग दोगुने उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें कोई न्यूनतम पास मार्क्स नहीं है, बोर्ड फील्ड-वर्क की काबिलियत, लीडरशिप, पहल, जिज्ञासा, कुशलता और ईमानदारी जांचता है।

टाई-ब्रेकिंग नियम

  1. Stage-I पेपर-II, सभी Stage-II पेपर और पर्सनैलिटी टेस्ट के कुल अंकों में जिसके ज्यादा हों, वह ऊपर रहेगा।
  2. अगर फिर भी बराबरी रहे, तो सिर्फ Stage-I और Stage-II के विषय पेपरों के कुल अंक देखे जाएंगे।
  3. अगर फिर भी बराबरी रहे, तो उम्र में बड़ा उम्मीदवार ऊपर रहेगा।
  4. इसके बाद भी बराबरी रहने पर फैसला UPSC पर निर्भर होगा।

ध्यान देने योग्य अन्य नियम

  • परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन और पहचान सत्यापन अनिवार्य है।
  • हर सेशन शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद हो जाएगी।
  • प्रश्नों या आंसर-की पर आपत्ति सिर्फ upsconline.nic.in के जरिए, परीक्षा के तीसरे दिन से सातवें दिन शाम 6 बजे तक ही ली जाएगी।

UPSC Combined Geo-Scientist Examination 2027: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

UPSC Combined Geo-Scientist Examination 2027 में कुल कितने पद हैं?

UPSC ने कुल 127 पद जारी किए हैं, जिसमें GSI के अंतर्गत 111 और CGWB के अंतर्गत 16 पद Geologist, Geophysicist, Chemist जैसी स्ट्रीम में शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू होकर 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक किया जा सकता है। आखिरी दिन का इंतजार न करें।

Combined Geo-Scientist Examination 2027 के लिए उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC, ST, OBC, PwBD और विभागीय उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट मिलती है।

क्या महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा?

नहीं, सभी महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को ₹200/- शुल्क से पूरी छूट है।

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा कब होगी?

प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा दो दिन, 19 और 20 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

उम्मीदवार के पास जियोफिजिक्स, एप्लाइड जियोफिजिक्स, एक्सप्लोरेशन जियोफिजिक्स, फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स या एप्लाइड जियोलॉजी में M.Sc., M.Sc. (Tech) या इंटीग्रेटेड M.Sc. होनी चाहिए।

क्या प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, प्रारंभिक परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 0.33 अंक कटते हैं। खाली छोड़े गए सवालों पर कोई पेनल्टी नहीं है।

Help Your Friends 😊