Post Name:

IBPS CRP XV – Officer & Office Assistant भर्ती 2026

Date: 01/09/2026 | 9:53 PM

Short Detail:

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने IBPS RRB CRP XV Officer & Office Assistant भर्ती 2026 के लिए भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 13,706 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 01/09/2026 से 21/09/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IBPS RRB CRP XV भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)

IBPS CRP XV ऑफिसर & ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2026

Advt No.: CRP RRBs XV

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
ऑनलाइन आवेदन शुरू01/09/2026
आवेदन की अंतिम तिथि21/09/2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि21/09/2026
फॉर्म सुधार विंडोरजिस्ट्रेशन बंद होने के 2 दिन बाद (तारीख जल्द आएगी)
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET)नवंबर 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्डनवंबर/दिसंबर 2026
प्रीलिम्स परीक्षा तिथिनवंबर/दिसंबर 2026
प्रीलिम्स रिजल्टदिसंबर 2026/जनवरी 2027
मेन/सिंगल एग्जाम एडमिट कार्डदिसंबर 2026/जनवरी 2027
मेन/सिंगल एग्जाम तिथिदिसंबर 2026/फरवरी 2027
मेन/सिंगल रिजल्ट (ऑफिसर पदों के लिए)जनवरी 2027
इंटरव्यू कॉल लेटरजनवरी 2027
इंटरव्यू तिथि (ऑफिसर पदों के लिए)जनवरी/फरवरी 2027
फाइनल प्रोविजनल अलॉटमेंटफरवरी/मार्च 2027

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
General / OBC / EWS₹850/-
SC / ST / PwBD₹175/-

नोट: आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

IBPS CRP XV भर्ती 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 01.09.2026

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
Office Assistant (Multipurpose)18 वर्ष28 वर्ष
Officer Scale-I18 वर्ष से ऊपर30 वर्ष से कम
Officer Scale-II (जनरल एवं स्पेशलिस्ट कैडर)21 वर्ष से ऊपर32 वर्ष से कम
Officer Scale-III21 वर्ष से ऊपर40 वर्ष से कम

उम्र में छुट

केटेगरीआयु में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
Ex-Servicemen (केवल Office Assistant पद के लिए)सर्विस पीरियड + 3 वर्ष (SC/ST के लिए 8 वर्ष), अधिकतम 50 वर्ष तक
Commissioned Officers (ऑफिसर पदों के लिए)5 वर्ष
विधवा/तलाकशुदा/कानूनी रूप से अलग महिलाएं जिन्होंने दोबारा शादी नहीं की (केवल Office Assistant पद के लिए)Gen/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष, SC/ST के लिए 40 वर्ष तक

IBPS RRB CRP XV Vacancy 2026

कूल पदो की संख्या: 13,706

केटेगरीकुल पद
SC2,051
ST1,164
OBC3,367
EWS1,334
General/UR5,790
कुल योग13,706

पद एवं केटेगरी-वाइज पदों का विवरण

पदSCSTOBCEWSGeneralकुल
Office Assistant (Multipurpose)1,2527621,9148033,4528,183
Officer Scale-I6273181,1394201,7524,256
Officer Scale-II (General Banking Officer)964417163292666
Officer Scale-II (IT)2413481879182
Officer Scale-II (CA)1461753981
Officer Scale-II (Law Officer)321032846
Officer Scale-II (Treasury Manager)00211518
Officer Scale-II (Marketing Officer)1231916
Officer Scale-II (Agricultural Officer)53831938
Officer Scale-III29145517105220

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

पदशैक्षणिक योग्यताअनुभव
Office Assistant (Multipurpose)किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduation Degree), साथ ही लोकल भाषा की जानकारी जरूरी है। कंप्यूटर की समझ फायदेमंद रहेगी।जरूरी नहीं
Officer Scale-Iकिसी भी विषय में स्नातक; एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, मैनेजमेंट, लॉ, इकोनॉमिक्स या IT बैकग्राउंड वालों को प्राथमिकता मिलेगी।जरूरी नहीं
Officer Scale-II (General Banking Officer)न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक; बैंकिंग, फाइनेंस, एग्रीकल्चर, IT या लॉ बैकग्राउंड को प्राथमिकता।बैंक/फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में ऑफिसर के तौर पर 2 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-II (IT)इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन/कंप्यूटर साइंस/IT में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक; ASP, PHP, C++ या Java सर्टिफिकेशन एक प्लस पॉइंट है।संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-II (Chartered Accountant)ICAI से एसोसिएट मेंबरशिपCA के तौर पर 1 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-II (Law Officer)न्यूनतम 50% अंकों के साथ लॉ डिग्रीवकील/बैंक लॉ ऑफिसर के तौर पर 2 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-II (Treasury Manager)CA या MBA (Finance)संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-II (Marketing Officer)MBA (Marketing)संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-II (Agricultural Officer)एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/डेयरी/एनिमल हसबेंडरी/फॉरेस्ट्री/वेटरनरी साइंस/एग्री-इंजीनियरिंग/फिशरीज में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकसंबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव
Officer Scale-IIIन्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक; बैंकिंग, फाइनेंस, एग्रीकल्चर, IT या लॉ बैकग्राउंड को प्राथमिकता।बैंक/फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में ऑफिसर के तौर पर न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव
WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

Important Links

Apply OnlineOffice Assistants || Officers
Download NotificationLink 1 || Link 2
Official WebsiteClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Sarkari Result Hindi (Official)Sarkari Result Hindi

IBPS RRB CRP XV 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

Office Assistant (Multipurpose)

इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता। कैंडिडेट्स को पहले प्रीलिम्स और फिर मेन एग्जाम देना होता है, और फाइनल अलॉटमेंट सिर्फ मेन एग्जाम के स्कोर पर तय होता है।

प्रीलिम्स एग्जाम (45 मिनट)
विषयप्रश्नअंक
Reasoning4040
Numerical Ability4040
कुल8080
मेन एग्जाम (120 मिनट)
विषयप्रश्नअंक
Reasoning4050
Computer Knowledge4020
General Awareness4040
English/Hindi Language4040
Numerical Ability4050
कुल200200

Officer Scale-I

इस पद में तीन स्टेज होते हैं – प्रीलिम्स, मेन और कॉमन इंटरव्यू। फाइनल मेरिट में मेन एग्जाम और इंटरव्यू के अंक 80:20 के अनुपात में जोड़े जाते हैं।

प्रीलिम्स एग्जाम (45 मिनट)
विषयप्रश्नअंक
Reasoning4040
Quantitative Aptitude4040
कुल8080
मेन एग्जाम (120 मिनट)
विषयप्रश्नअंक
Reasoning4050
Computer Knowledge4020
General Awareness4040
English/Hindi Language4040
Quantitative Aptitude4050
कुल200200

Officer Scale-II एवं Scale-III

इन पदों में अलग से प्रीलिम्स नहीं होता – सीधे एक ही सिंगल-लेवल एग्जाम के बाद कॉमन इंटरव्यू होता है, जिसमें एग्जाम और इंटरव्यू का वेटेज 80:20 रहता है।

Officer Scale-II (GBO) एवं Scale-III (120 मिनट)
विषयप्रश्नअंक
Reasoning4050
Computer Knowledge4020
Financial Awareness4040
English/Hindi Language4040
Quantitative Aptitude & Data Interpretation4050
कुल200200
Officer Scale-II स्पेशलिस्ट कैडर (150 मिनट)
विषयप्रश्नअंक
Professional Knowledge4040
Reasoning4040
Financial Awareness4040
English/Hindi Language4020
Computer Knowledge4020
Quantitative Aptitude & Data Interpretation4040
कुल240200

निगेटिव मार्किंग, कटऑफ एवं इंटरव्यू

पॉइंटडिटेल
गलत उत्तर पर पेनल्टीहर ऑब्जेक्टिव पेपर में गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे; खाली छोड़ने पर कोई कटौती नहीं
सेक्शनल/ओवरऑल कटऑफआगे बढ़ने के लिए हर सेक्शन के साथ-साथ ओवरऑल कटऑफ भी पार करना जरूरी है
इंटरव्यू (सिर्फ ऑफिसर पदों के लिए)100 अंकों का होता है; क्वालिफाइंग स्कोर सामान्यतः 40%, SC/ST/OBC/PwBD के लिए 35%

IBPS CRP XV 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

IBPS RRB CRP XV भर्ती में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में Office Assistant, Officer Scale-I, Officer Scale-II और Officer Scale-III मिलाकर कुल 13,706 पद निकाले गए हैं।

IBPS RRB CRP XV का ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?

रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 21/09/2026 है; फॉर्म भरने की शुरुआत 01/09/2026 से हुई है।

IBPS RRB CRP XV के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

General/OBC/EWS कैंडिडेट्स को ₹850/- और SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स को कम फीस यानी ₹175/- देनी होगी।

क्या Officer और Office Assistant पदों की आयु सीमा अलग-अलग है?

हां, पद के हिसाब से आयु सीमा अलग है – Office Assistant के लिए 18-28 वर्ष, Officer Scale-I के लिए 18-30, Officer Scale-II के लिए 21-32 और Officer Scale-III के लिए 21-40 वर्ष, यह उम्र 01.09.2026 के हिसाब से गिनी जाएगी।

क्या इस भर्ती में इंटरव्यू भी होगा?

Office Assistant पद के लिए सिर्फ मेन एग्जाम तक ही सिलेक्शन होता है, जबकि Officer Scale-I, II और III कैंडिडेट्स को मेरिट का 20% हिस्सा रखने वाले कॉमन इंटरव्यू से भी गुजरना होगा।

IBPS RRB CRP XV के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए?

Office Assistant, Officer Scale-I और सामान्य Officer Scale-II/III पदों के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन काफी है, जबकि स्पेशलिस्ट Officer Scale-II पदों के लिए CA, MBA, लॉ या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड जरूरी है।

Help Your Friends 😊