Post Name:

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती 2026 – Online Form

Date: 30/08/2026 | 4:15 PM

Short Detail:

Indian Space Research Organisation (ISRO) ने Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती 2026 के लिए भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 175 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27/08/2026 से 16/09/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Indian Space Research Organisation (ISRO)

Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती 2026

Advt No.: ISRO:ICRB:03(EMC):2026, Dated 27/08/2026

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
आवेदन शुरू27/08/2026
आवेदन की अंतिम तिथि16/09/2026 (रात 11:55 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि16/09/2026
फॉर्म सुधार तिथिN/A
एडमिट कार्ड जारीअभी उपलब्ध नहीं
परीक्षा तिथिअभी उपलब्ध नहीं

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
आवेदन शुल्क (सभी उम्मीदवार)₹250/- (नॉन-रिफंडेबल)
प्रोसेसिंग फीस (सभी उम्मीदवार)₹750/-
रिफंड – महिला/SC/ST/PwBD/भूतपूर्व सैनिकपूरे ₹750/- (लिखित परीक्षा में शामिल होने पर)
रिफंड – अन्य उम्मीदवार₹500/- (लिखित परीक्षा में शामिल होने पर)

नोट: आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ Vacancy 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 16/09/2026

ParticularsDetails
न्यूनतम आयुउपलब्ध नहीं
अधिकतम आयु28 वर्ष
नोट:आरक्षित वर्ग को Scientist/Engineer ‘SC’ Vacancy 2026 के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ Vacancy 2026

कूल पदो की संख्या: 175

ये 175 पद 3 इंजीनियरिंग स्ट्रीम और 6 पोस्ट कोड में बंटे हुए हैं, जिनमें ISRO सेंटर्स के साथ-साथ ऑटोनोमस बॉडी PRL की सीटें भी शामिल हैं। नीचे टेबल में पूरी जानकारी दी गई है।

पोस्ट कोडस्ट्रीमपद संख्या
BE001Electronics – ISRO सेंटर्स99
BE002Mechanical – ISRO सेंटर्स52
BE003Computer Science – ISRO सेंटर्स21
BE001AElectronics – PRL01
BE002AMechanical – PRL01
BE003AComputer Science – PRL01
कुल175

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

स्ट्रीमआवश्यक डिग्री
इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)Electronics and Communication Engineering में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA होना आवश्यक है।
मैकेनिकल (Mechanical)Mechanical Engineering में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA होना आवश्यक है।
कंप्यूटर साइंस (Computer Science)Computer Science Engineering में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA होना आवश्यक है।

डिग्री यूनिवर्सिटी की तय समय-सीमा के भीतर ही पूरी होनी चाहिए। अगर मार्कशीट में सिर्फ CGPA दिया गया है, तो उम्मीदवार को CGPA का क्राइटेरिया ही पूरा करना होगा – CGPA को पर्सेंटेज में बदलकर पात्रता साबित करना मान्य नहीं है।

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ 2026: सैलरी डिटेल्स

विवरणजानकारी
पे लेवललेवल 10 (पे मैट्रिक्स)
शुरुआती बेसिक पे₹56,100/- प्रति माह
भत्तेDA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस
पेंशनNew Pension Scheme (NPS)
अन्य सुविधाएंमेडिकल सुविधा, सब्सिडी वाली कैंटीन, क्वार्टर सुविधा (HRA के बदले), LTC, ग्रुप इंश्योरेंस, हाउस बिल्डिंग एडवांस
WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

Important Links

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Latest UpdateSarkari Result

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

ISRO इस भर्ती में उम्मीदवारों को दो चरणों से गुजारता है – पहले लिखित परीक्षा (CBT), फिर पर्सनल इंटरव्यू। CBT देश भर के 37 सेंटर्स पर आयोजित होगी।

CBT पेपर पैटर्न (कुल 100 अंक)

पार्टविषयप्रश्नसमयअंकनिगेटिव मार्किंग
Part Aअपनी स्ट्रीम से जुड़े विषय (Electronics/Mechanical/CS)80 MCQ90 मिनट80हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा
Part BNumerical, Logical, Diagrammatic, Abstract, Deductive Reasoningअधिकतम 15 MCQ30 मिनट20कोई निगेटिव मार्किंग नहीं

इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग

CBT में मिले अंकों के आधार पर हर स्ट्रीम में 1:5 के अनुपात में (कम से कम 10 उम्मीदवार) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इंटरव्यू अंक विभाजन (कुल 100 अंक)

पैरामीटरअंक
टेक्निकल/एकेडमिक नॉलेज40
स्पेशलाइजेशन से जुड़ी सामान्य जानकारी20
प्रेजेंटेशन/कम्युनिकेशन स्किल20
कॉम्प्रिहेंशन10
एकेडमिक अचीवमेंट10

क्वालीफाइंग अंक

केटेगरीCBT में जरूरी अंकइंटरव्यू में जरूरी अंककुल जरूरी अंक
Unreserved (UR)हर पार्ट में 50%50%60%
PwBDहर पार्ट में 40%40%50%

फाइनल मेरिट लिस्ट में CBT और इंटरव्यू, दोनों को बराबर यानी 50-50% वेटेज दिया जाता है। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आ जाएं तो पहले CBT में ज्यादा अंक वाले को, फिर डिग्री में ज्यादा अंक वाले को, और आखिर में उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब कर सकते हैं?

ऑनलाइन आवेदन 27/08/2026 से शुरू होकर 16/09/2026 को रात 11:55 बजे बंद हो जाएंगे। फीस भुगतान भी इसी तारीख यानी 16/09/2026 तक करना होगा।

इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

कुल 175 पद हैं, जो Electronics, Mechanical और Computer Science स्ट्रीम में बंटे हुए हैं। ज्यादातर पद ISRO सेंटर्स के हैं, जबकि हर स्ट्रीम में कुछ पद ऑटोनोमस बॉडी PRL के लिए भी रखे गए हैं।

इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 16/09/2026 तक 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार के कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिकों और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलती है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

₹250/- का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क और ₹750/- की प्रोसेसिंग फीस, दोनों साथ में देनी होगी। CBT में शामिल होने पर महिला, SC, ST, PwBD और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को पूरे ₹750/- वापस मिलेंगे, बाकी को ₹500/- वापस मिलेंगे।

इस भर्ती के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?

अपनी स्ट्रीम के हिसाब से BE/B.Tech डिग्री चाहिए – Electronics & Communication, Mechanical या Computer Science – जिसमें कम से कम 65% अंक या 6.84 CGPA होना जरूरी है। स्ट्रीम के हिसाब से ही पोस्ट कोड तय होगा।

ISRO Scientist/Engineer ‘SC’ 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन दो चरणों में होगा – पहले 100 अंकों की CBT जिसमें स्ट्रीम से जुड़ा पेपर और एप्टीट्यूड पेपर होगा, फिर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का 100 अंकों का इंटरव्यू होगा। फाइनल मेरिट में CBT और इंटरव्यू को 50-50% वेटेज मिलेगा।

चुने गए उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

चुने गए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 10 में रखा जाएगा, जिसमें शुरुआती बेसिक पे ₹56,100/- प्रति माह होगी। इसके साथ DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और NPS, LTC जैसी सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Help Your Friends 😊