Post Name:

Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MSPSTET) 2026 – ऑनलाइन आवेदन करें | MP MSPSTET 2026

Date: 08/09/2026 | 9:09 AM

Short Detail:

Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MSPSTET) 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। यह पात्रता परीक्षा उन सेवारत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए है जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है। इस परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक शिक्षक 21 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। MP MSPSTET 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा पैटर्न सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB)

MP Teacher Eligibility Test (MSPSTET) 2026

Ref. No.: यूसीआर/सी/85/टीईटी/2026/1305 (04/07/2026)

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
आवेदन शुरू21/08/2026
आवेदन की अंतिम तिथि18/09/2026 (बढाई गयी)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि18/09/2026
फॉर्म सुधार अंतिम तिथि20/09/2026 तक
एडमिट कार्ड जारीजल्द अपडेट होगा
परीक्षा तिथि12/10/2026 से (सोमवार)

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
सभी केटेगरी (एग्जाम फीस)₹1,000/-
MP ऑनलाइन पोर्टल फीस₹60/- (कियोस्क) / ₹20/- (सिटीजन यूजर)

नोट: फीस का भुगतान MP ऑनलाइन पोर्टल (कियोस्क या सिटीजन यूजर लॉगिन) के माध्यम से करना होगा। डायरेक्ट भर्ती के बैकलॉग पदों के लिए कोई फीस नहीं है।

MP MSPSTET 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: लागू नहीं (Not Applicable)

ParticularsDetails
न्यूनतम आयुलागू नहीं
अधिकतम आयुलागू नहीं
नोट:इस परीक्षा में कोई उम्र सीमा तय नहीं है — पात्रता शिक्षक की रिटायरमेंट से पहले बची सर्विस अवधि पर निर्भर करती है, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में तय है।

MP TET 2026 परीक्षा जानकारी

यह केवल एक पात्रता परीक्षा है, नई भर्ती नहीं

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश (Civil Appeal Nos. 1385/2025 और 1386/2025, दिनांक 01 सितंबर 2025) के अनुसार, मध्य प्रदेश में पहले से कार्यरत उन प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों के लिए यह पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है जिन्होंने अभी तक TET पास नहीं किया है, ताकि RTE एक्ट की शर्त पूरी हो सके। इसे पास करने से किसी नई शिक्षक वैकेंसी या भर्ती का निर्माण नहीं होता — इससे सिर्फ पहले से नियुक्त शिक्षक की नौकरी सुरक्षित रहती है और आगे प्रमोशन में भी मदद मिलती है।

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

आवेदक पहले से उसी शिक्षक पद पर कार्यरत होना चाहिए जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है, और उसे अपना मूल नियुक्ति आदेश (नंबर, तारीख और स्कूल का DISE कोड सहित) अपलोड करना होगा। सरकारी स्कूल शिक्षकों को अपना यूनीक आईडी / IFMIS कोड भी देना होगा — प्राइवेट स्कूल शिक्षकों के लिए यह जरूरी नहीं है।

चैप्टरपात्र शिक्षक
प्राथमिक TET (Chapter 1)सरकारी प्राइमरी शिक्षक (सहायक शिक्षक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक, संगीत शिक्षक आदि) और प्राइवेट स्कूल के प्राइमरी शिक्षक जिन्होंने TET पास नहीं किया।
मिडिल TET (Chapter 2)सरकारी मिडिल स्कूल शिक्षक (शिक्षक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2) और प्राइवेट स्कूल मिडिल शिक्षक जिन्होंने TET पास नहीं किया।
केटेगरीन्यूनतम अंक (150 में से)
SC / ST / OBC / EWS / दिव्यांगजन50% (75 अंक)
अनारक्षित (General)60% (90 अंक)
WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

Important Links

ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करें
नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंक्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइटक्लिक करें
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Sarkari Result Hindi (Official)Sarkari Result Hindi

MPESB MP MSPSTET 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

सामान्य एग्जाम नियम

पैरामीटरविवरण
मोडऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), MCQ प्रश्न, हर प्रश्न में 4 विकल्प
मार्किंगसही उत्तर पर 1 अंक; कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
भाषाहिंदी और अंग्रेजी में (भाषा पेपर को छोड़कर); अनुवाद विवाद में हिंदी वर्जन मान्य होगा, टेक्निकल/साइंस विषयों में अंग्रेजी वर्जन मान्य होगा
प्रश्न रद्द होने पर नियमअंतिम अंक = (सही उत्तर × कुल अंक) ÷ (कुल प्रश्न − रद्द प्रश्न)
आपत्ति (Objection)की-रिलीज के 3 दिन के अंदर, ₹150/- + प्रति प्रश्न शुल्क देकर; दोबारा मूल्यांकन/गिनती नहीं होगी

प्राथमिक TET पेपर पैटर्न (150 अंक, 2:30 घंटे)

विषयअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)30
भाषा-1 (Language-1)30
भाषा-2 (Language-1 से अलग: हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू)30
गणित (Mathematics)30
पर्यावरण अध्ययन (Environmental Study)30
कुल (Total)150

यह पेपर MP राज्य की कक्षा 1 से 5 तक की सिलेबस पर आधारित है, कठिनाई स्तर कक्षा 10 तक जा सकता है।

मिडिल TET पेपर पैटर्न (150 अंक, 2:30 घंटे)

Part-A (अनिवार्य) — 30 अंक
विषयअंक
भाषा-1 (हिंदी/संस्कृत)8
भाषा-2 (जनरल इंग्लिश)5
GK, करेंट अफेयर्स, रीजनिंग व न्यूमेरिकल एबिलिटी7
शिक्षाशास्त्र (Pedagogy)10
कुल Part-A30
Part-B (कोई एक विषय चुनें) — 120 अंक
विषय विकल्पअंक
हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दू भाषा120
गणित (Mathematics)120
विज्ञान (Science)120
सामाजिक विज्ञान (Social Science)120

Part-A कक्षा 12 स्तर का होगा, जबकि Part-B ग्रेजुएशन स्तर का होगा, जो MP राज्य की कक्षा 9 और 10 की सिलेबस पर आधारित है।

संभावित परीक्षा शहर

उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय क्रम में 4 पसंदीदा शहर चुनने होंगे। संभावित परीक्षा केंद्र: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन।

MPESB MP MSPSTET 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

MPESB टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कब से कब तक भरा जा सकता है?

ऑनलाइन फॉर्म 21 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक भरा जा सकता है। इसके बाद फॉर्म सुधार की सुविधा 09 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

क्या MP TET 2026 एक भर्ती परीक्षा है?

नहीं, यह सिर्फ पहले से कार्यरत शिक्षकों के लिए एक पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने से किसी नई शिक्षक वैकेंसी का निर्माण नहीं होता।

MPESB टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का एग्जाम फीस कितना है?

सभी केटेगरी के लिए ₹1,000/- एग्जाम फीस है, साथ ही ₹60/- (कियोस्क) या ₹20/- (सिटीजन यूजर) MP ऑनलाइन पोर्टल फीस अलग से देनी होगी।

MP TET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, दो शिफ्ट में, भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में बने केंद्रों पर।

MPESB TET 2026 में पास होने के लिए न्यूनतम अंक कितने चाहिए?

आरक्षित वर्ग, EWS और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को 50% (75/150) और अनारक्षित उम्मीदवारों को 60% (90/150) अंक लाने होंगे।

क्या मध्य प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?

नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर पर कोई कटौती नहीं होगी।

किन सेवारत शिक्षकों को MP TET 2026 पास करने की जरूरत नहीं है?

जिन शिक्षकों की रिटायरमेंट में 5 साल से कम समय बचा है, उन्हें मौजूदा पद पर बने रहने के लिए यह टेस्ट पास करने की जरूरत नहीं है, लेकिन प्रमोशन के लिए यह अब भी जरूरी होगा।

मिडिल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का पेपर पैटर्न क्या है?

इसमें Part-A (30 अंक, अनिवार्य: भाषा, GK, रीजनिंग, शिक्षाशास्त्र) और Part-B (120 अंक, हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान में से एक विषय) मिलाकर कुल 150 अंक होते हैं।

Help Your Friends 😊