Post Name:

Railway Recruitment Board (RRB) Group-D भर्ती 2026 Answer Key जारी

Date: 08/09/2026 | 12:11 PM

Short Detail:

Railway Recruitment Board (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत हुई Group-D Level-1 CBT की Answer Key जारी कर दी है। यह एग्जाम 03/08/2026 से 25/08/2026 तक हुआ था। उम्मीदवार 07/09/2026 रात 8:00 बजे से अपने प्रश्न, दर्ज उत्तर और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं। गलत उत्तर मिलने पर 17/09/2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकती है। लॉगिन लिंक, आपत्ति फीस और भर्ती की बाकी जानकारी नीचे दी गई है।

Railway Recruitment Board (RRB)

RRB Group-D भर्ती 2026 – Answer Key

Advt No.: CEN 09/2025

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
शॉर्ट नोटिस जारी27/12/2025
आवेदन शुरू31/01/2026
आवेदन की अंतिम तिथि09/03/2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि11/03/2026
फॉर्म सुधार तिथि12/03/2026 से 21/03/2026
एग्जाम सिटी डिटेल्स24/07/2026
एडमिट कार्ड जारीउम्मीदवार की एग्जाम तारीख से 4 दिन पहले
CBT एग्जाम तिथि03/08/2026 से 25/08/2026
आंसर की जारी07/09/2026 (रात 8:00 बजे)
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि17/09/2026 (रात 11:55 बजे)

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
General / OBC / EWS₹500/-
SC / ST / ExSM / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / Minority / EBC₹250/-
CBT में शामिल होने के बाद रिफंड₹500 फीस में ₹400 और रियायती फीस में ₹250, बैंक शुल्क काटकर

नोट: आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से ऑनलाइन किया गया था।

RRB Group-D भर्ती 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 01/01/2026

विवरणडिटेल्स
न्यूनतम आयु18 साल
अधिकतम आयु33 साल
नोट:आरक्षित वर्ग को CEN 09/2025 के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्र में छुट

केटेगरीअधिकतम आयु में छूट
OBC-NCL3 साल
SC / ST5 साल
PwBD – UR / EWS10 साल
PwBD – OBC-NCL13 साल
PwBD – SC / ST15 साल
3 साल सेवा वाले Railway Group C / पुराने Group D कर्मचारीUR/EWS: 40 साल, OBC-NCL: 43 साल, SC/ST: 45 साल तक
विधवा / तलाकशुदा / पति से कानूनी रूप से अलग और दोबारा विवाह न करने वाली महिलाUR: 35 साल, OBC-NCL: 38 साल, SC/ST: 40 साल तक

RRB Group-D Level-1 भर्ती 2026

कूल पदो की संख्या: 22,195

भर्ती लेवलकुल पदशुरुआती वेतन
7th CPC Pay Matrix का Level 122,195₹18,000 प्रति माह

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

  • उम्मीदवार 10वीं पास, ITI पास या इसके बराबर मान्य योग्यता वाला होना चाहिए।
  • NCVT द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate (NAC) भी मान्य है।
  • जरूरी योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए थी। अंतिम रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार योग्य नहीं थे।

पदवार वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामपदों की संख्या
पॉइंट्समैन-B5,053
असिस्टेंट ट्रैक मशीन597
असिस्टेंट ब्रिज600
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV11,032
असिस्टेंट P-Way300
असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन1,000
असिस्टेंट TRD800
असिस्टेंट S&T1,509
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)200
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल)604
असिस्टेंट TL & AC500
कुल22,195

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET Details)

उम्मीदवारवजन उठाकर चलनादौड़
पुरुष35 kg वजन को बिना नीचे रखे 2 मिनट में 100 मीटर ले जाना1,000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में
महिला / ट्रांसजेंडर20 kg वजन को बिना नीचे रखे 2 मिनट में 100 मीटर ले जाना1,000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

PET से छूट: तय शर्तों के अनुसार PwBD उम्मीदवार, Railway में ट्रेनिंग पूरी करने वाले Course Completed Act Apprentices और Ex-Servicemen को PET नहीं देना होगा।

RRB Group-D Level-1 2026: सैलरी डिटेल्स

पे लेवलशुरुआती वेतनअन्य लाभ
7th CPC Pay Matrix – Level 1₹18,000 प्रति माहसरकारी नियमों के अनुसार रेलवे भत्ते और अन्य लाभ
WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

महत्वपूर्ण लिंक

आंसर की / रिस्पॉन्स शीट देखेंलिंक-1   ||   लिंक-2
आंसर की नोटिस डाउनलोड करेंक्लिक करें
विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंक्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Sarkari Result Hindi (Official)Sarkari Result Hindi

RRB Group-D भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

आंसर की और आपत्ति डिटेल्स

विवरणजानकारी
क्या देखा जा सकता हैCBT के प्रश्न, उम्मीदवार के दर्ज उत्तर और प्रोविजनल आंसर की
आपत्ति की अवधि07/09/2026 रात 8:00 बजे से 17/09/2026 रात 11:55 बजे तक
आपत्ति फीसहर प्रश्न के लिए ₹50 और बैंक सर्विस चार्ज
फीस रिफंडआपत्ति सही मिलने पर बैंक शुल्क काटकर फीस वापस होगी
भुगतान का तरीकाDebit Card, Credit Card, UPI, UPI QR, Net Banking या Mobile Banking

सिलेक्शन के चरण

  1. Computer Based Test (CBT)
  2. Physical Efficiency Test (PET)
  3. Document Verification (DV)
  4. Medical Examination

CBT एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
General Science2525
Mathematics2525
General Intelligence and Reasoning3030
General Awareness and Current Affairs2020
कुल100100
नियमडिटेल्स
समय90 मिनट; स्क्राइब की सुविधा वाले उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट
प्रश्न का प्रकारObjective Multiple Choice Questions
नेगेटिव मार्किंगहर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे
न्यूनतम शॉर्टलिस्टिंग अंकUR/EWS: 40%; OBC-NCL/SC/ST: 30%

CBT सिलेबस

  • Mathematics: संख्या पद्धति, BODMAS, भिन्न, अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय एवं कार्य, ब्याज, लाभ-हानि, बीजगणित, ज्यामिति और बेसिक स्टैटिस्टिक्स।
  • Reasoning: समानता, सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, संबंध, सिलॉजिज्म, वेन डायग्राम, डेटा इंटरप्रिटेशन, वर्गीकरण और दिशा।
  • General Science: 10वीं स्तर की Physics, Chemistry और Life Science।
  • General Awareness: करंट अफेयर्स, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, खेल, संस्कृति, प्रमुख व्यक्ति, अर्थव्यवस्था और राजनीति।

RRB Group-D Answer Key 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

RRB Group-D Answer Key 2026 कब जारी हुई?

प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के दर्ज उत्तर 07/09/2026 को रात 8:00 बजे उपलब्ध हुए। CBT में शामिल उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉगिन करके सभी उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

RRB Group-D Answer Key 2026 पर आपत्ति की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आपत्ति 17/09/2026 को रात 11:55 बजे तक दर्ज की जा सकती है। अंतिम समय के बाद प्रश्न, विकल्प या आंसर की से जुड़ी कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। उम्मीदवार समय रहते फीस भुगतान पूरा कर लें।

RRB Group-D Answer Key 2026 की आपत्ति फीस कितनी है?

हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 के साथ बैंक सर्विस चार्ज देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर लागू बैंक शुल्क काटकर फीस उसी खाते में वापस की जाएगी, जिससे ऑनलाइन भुगतान हुआ था।

RRB Group-D भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

इस Level-1 भर्ती में कुल 22,195 पद शामिल हैं। सबसे अधिक 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के हैं। इसके अलावा पॉइंट्समैन-B और अलग-अलग रेलवे विभागों के असिस्टेंट पद भी रखे गए हैं।

RRB Group-D भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उम्मीदवार 10वीं पास, ITI पास या इसके बराबर मान्य योग्यता वाला होना चाहिए। NCVT द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate (NAC) भी मान्य है। जरूरी योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए थी।

RRB Group-D भर्ती 2026 की आयु सीमा क्या है?

01/01/2026 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। OBC-NCL को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। PwBD तथा अन्य योग्य वर्गों के लिए अलग छूट लागू है।

RRB Group-D भर्ती 2026 का सिलेक्शन कैसे होगा?

सिलेक्शन में CBT, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं। CBT में 100 प्रश्न और 100 अंक थे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटने का नियम है।

Help Your Friends 😊