Post Name:

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) वेटरिनरी ऑफिसर भर्ती 2026 – आवेदन करें | UKPSC Veterinary Officer 2026

Date: 27/08/2026 | 2:54 PM

Short Detail:

Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC) ने Veterinary Officer भर्ती 2026 के लिए भर्ती का ओफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 25 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25/08/2026 से 14/09/2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Veterinary Officer भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया सहित सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

Uttarakhand Public Service Commission (UKPSC)

UKPSC वेटरिनरी ऑफिसर भर्ती 2026

Advt No.: A-2/DR(VO)/S-1/2026

RB
RESULT BHARTI .COM

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

EventDate
आवेदन शुरू25/08/2026
आवेदन की अंतिम तिथि14/09/2026 (रात 11:59 PM तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि14/09/2026 (रात 11:59 PM तक)
फॉर्म सुधार तिथि22/09/2026 से 01/10/2026
एडमिट कार्ड जारीउपलब्ध नहीं
परीक्षा तिथिउपलब्ध नहीं

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीएप्लीकेशन शुल्क
General / OBC / EWS (Uttarakhand)₹166.36
SC / ST (Uttarakhand)₹76.36
PwD (Uttarakhand)₹16.36
अनाथ/स्वतंत्रता सेनानी आश्रित (Uttarakhand)कोई फीस नहीं

नोट: आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।

UKPSC Veterinary Officer भर्ती 2026 उम्र सीमा

आयु की गणना तिथि: 01/07/2026

ParticularsDetails
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु42 वर्ष
नोट:उम्मीदवार का जन्म 02/07/1984 से 01/07/2005 के बीच (दोनों तारीखें शामिल) होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को Veterinary Officer भर्ती 2026 के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्र में छुट

यह छूट सिर्फ उत्तराखंड के मूल निवासी उम्मीदवारों को मिलती है। अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा कैटेगरी में आता है, तो उसे सिर्फ सबसे ज्यादा फायदे वाली छूट दी जाएगी।

वर्ग (उत्तराखंड)छूटअधिकतम आयु
SC / ST / OBC5 वर्ष47 वर्ष
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित5 वर्ष47 वर्ष
PwD5 वर्ष47 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक5 वर्ष (सेवा नियमानुसार)47 वर्ष
EWSलागू नहीं42 वर्ष

UKPSC Veterinary Officer Vacancy 2026

कूल पदो की संख्या: 25

भर्ती प्रकारURSCSTOBCEWSकुल
सामान्य भर्ती (General)13203220
स्पेशल बैकलॉग010001

योग्यता डिटेल्स (Eligibility)

  • उम्मीदवार के पास भारत की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (B.V.Sc. & A.H.) डिग्री या Veterinary Council of India द्वारा मान्य समकक्ष डिग्री होना जरूरी है।
  • Uttarakhand Veterinary Council में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
  • अगर उम्मीदवारों के नंबर बराबर आते हैं, तो M.V.Sc./पीजी डिप्लोमा वालों, कम से कम 2 साल Territorial Army में सेवा दे चुके, या NCC का ‘B’/’C’ सर्टिफिकेट रखने वालों को तरजीह दी जाएगी।

Veterinary Officer भर्ती 2026: सैलरी डिटेल्स

विवरणजानकारी
पद का स्तरGroup ‘B’ Gazetted
पे लेवलPay Level-10
वेतनमान₹56,100 – ₹1,77,500
प्रारंभिक वेतन₹56,100
WhatsApp Group Join now
Telegram Group Join Now

महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Youtube ChannelClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Instagram JoinClick Here
Join Facebook GroupClick Here
Follow XClick Here
Latest UpdateSarkari Result

UKPSC Veterinary Officer 2026: चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन एक ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा में मिले नंबरों पर आधारित होगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट बाद में वेरिफाई किए जाएंगे, तभी अंतिम मेरिट लिस्ट बनेगी।

पेपर की जानकारी

  • Paper-I (सामान्य अध्ययन एवं हिंदी): 100 प्रश्न, 200 अंक, समय 2 घंटे — भाग A सामान्य अध्ययन का (80 प्रश्न, 160 अंक), भाग B सामान्य हिंदी का (20 प्रश्न, 40 अंक)।
  • Paper-II (पशु चिकित्सा विज्ञान): 150 प्रश्न, 300 अंक, समय 3 घंटे।
  • Paper-III (पशु विज्ञान): 150 प्रश्न, 300 अंक, समय 3 घंटे।
  • कुल: 400 प्रश्न, 800 अंक।

नेगेटिव मार्किंग एवं जरूरी नियम

हर गलत जवाब पर उम्मीदवार के 0.25 अंक कट जाएंगे, जबकि खाली छोड़े गए सवालों पर कोई कटौती नहीं होगी। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की मनाही है।

क्वालिफाइंग मार्क्स (उत्तराखंड निवासी वर्ग अनुसार)

UR वर्ग और उसकी सब-कैटेगरी को कम से कम 45% अंक लाने होंगे। OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40% है, SC और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 35%, जबकि PwD उम्मीदवारों को सिर्फ 30% अंक लाने होंगे।

सिलेबस की झलक

  • Paper-I में साइंस-कंप्यूटर बेसिक्स, भारत और उत्तराखंड का इतिहास-भूगोल-संस्कृति-अर्थव्यवस्था, करेंट अफेयर्स और हिंदी व्याकरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • Paper-II में Pharmacology, Microbiology, Parasitology, Pathology, Public Health, Surgery, Medicine और Gynaecology जैसे पशु चिकित्सा से जुड़े विषय कवर होंगे। Paper-III में Anatomy, Physiology, Biochemistry, Genetics & Breeding, Livestock Production और Animal Nutrition जैसे पशु विज्ञान के विषय पूछे जाएंगे।

UKPSC Veterinary Officer 2026: महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर (FAQs)

UKPSC Veterinary Officer भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन फॉर्म और फीस भुगतान 14 सितंबर 2026, रात 11:59:59 बजे तक किया जा सकता है।

इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

UKPSC ने कुल 25 पद जारी किए हैं, जिनमें 20 सामान्य भर्ती और 5 स्पेशल बैकलॉग पद शामिल हैं।

UKPSC Veterinary Officer पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?

उम्मीदवार के पास B.V.Sc. & A.H. डिग्री (या मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री) होनी चाहिए और Uttarakhand Veterinary Council में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

इस भर्ती के लिए उम्र सीमा क्या है?

उम्मीदवार की उम्र 01 जुलाई 2026 तक 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को 5 साल तक की छूट मिलेगी।

क्या इस पद के लिए कोई फिजिकल टेस्ट देना होगा?

नहीं, Veterinary Officer पद के लिए कोई PET/PST नहीं है, नियुक्ति से पहले सिर्फ मेडिकल फिटनेस चेक होगी।

चयनित होने पर सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-10 के तहत Rs. 56,100 से Rs. 1,77,500 तक सैलरी मिलेगी।

लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है?

कुल तीन ऑब्जेक्टिव पेपर होंगे, जिनके कुल 800 अंक हैं, और हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

General/OBC/EWS उम्मीदवारों को ₹166.36, SC/ST को ₹76.36 और PwD उम्मीदवारों को सिर्फ ₹16.36 शुल्क देना होगा।

Help Your Friends 😊